फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
दल्लावाला के रानी धर्म कुंवर राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश के विभाजन के समय लोगों ने अपनी जान गंवा दी। कार्यक्रम में देश के विभाजन के दौरान विस्थापन, और अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य डा. अफरोज इकबाल ने कहा कि यह दिन विभाजन के दौरान अनेक भारतीयों को हुई पीड़ा को याद करता है। विभाजन में कई परिवार विस्थापित हुए और कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। शिक्षक डाॅ़ भूपेंद्र ने कहा कि हमें इतिहास से सीख लेकर आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करना चाहिए। इस अवसर पर डाॅ़ रेणु देवी, डाॅ़ संजय कुमार, विवेक उपाध्याय, दीपक, मोलू, अंकित कुमार व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें