फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वृक्ष न केवल पर्यावरण का आधार, बल्कि जीवन की संजीवनी है - वासुदेव

Sun, 12 Jul 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

मंगलौर। नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, मंगलौर परिसर में स्वर्गीय महावीर प्रसाद द्विवेदी फाउंडेशन के देखरेख में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य एकता वासुदेव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने जोर देते हुए कहा, वृक्ष न केवल पर्यावरण का आधार हैं, बल्कि वे हमारे जीवन में एक संजीवनी की तरह कार्य करते हैं। हमें न केवल पौधे लगाने चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में जामुन, आंवला, अर्जुन, चंपा और गुलमोहर जैसे छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने इन पौधों के दीर्घकालिक पालन-पोषण का जिम्मा भी लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तराखंड कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा एवं शारीरिक शिक्षक सुषमा पांडे उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के आयोजन में समाजसेवी लोकेश, मनोज कटारिया, जय कुमार, अजय, राजपाल धीमान, इमरान, अब्दुल रहमान और आलोक द्विवेदी ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य एकता वासुदेवा ने सभी सहयोगियों, फाउंडेशन के सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें