फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आंधी से गिरे पेड़ और आठ खंभे, 18 घंटे तक बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में बुधवार रात आई आंधी से सड़कों के किनारे खड़े पेड़ तार पर गिर गए। इससे आठ खंभे गिर गए। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 18 घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


बुग्गावाला विद्युत उपकेंद्र के जेई शेरपाल सिंह ने बताया क्षेत्र में आंधी के कारण बिजली के आठ खंभे गिर गए। इसमें बुग्गावाला से ग्रंट की ओर जाने वाले मार्ग पर छह और बंदरजूड़ में एक और बंजारेवाला में दो खंभे गिरे हैं। रात से ही बिजली कर्मचारी लाइन को ठीक करने में जुट गए थे। कुछ जगह सुबह 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल की गई तो कुछ स्थानों पर देर शाम तक आपूर्ति बहाल कराई जा सकी है। इसके अलावा खेतों में खड़े पेड़ों के गिरने से किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है। 18 घंटे से अधिक बिजली ना आने के कारण झुलसती गर्मी में लोग भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें