फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: यातायात के विकास से रायसी गांव के व्यवसाय में हुई वृद्धि

Sun, 12 Apr 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- गंगा पर पुल बनने से व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बनकर उभरा रायसी
विज्ञापन


राजीव नामदेव
लक्सर। सड़क यातायात का विकास किस प्रकार किसी क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाते हुए व्यावसायिक विकास के नए रास्ते खोलता है इसका उदाहरण है लक्सर तहसील का रायसी गांव। लक्सर तहसील में हरिद्वार जनपद को बिजनौर से सीधे जोड़ने वाले गंगा पुल के निर्माण के बाद बीते एक दशक से विकास की सीढ़ी चढ़ रहा रायसी गांव अब व्यावसायिक क्षेत्र में नई उड़ान भर रहा है। लक्सर ब्लॉक मुख्यालय से आठ किमी दूर लक्सर - बालावाली मार्ग पर स्थित रायसी गांव पिछले एक दशक में व्ठावसायिक गतिविधियों का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। आसपास के 30 से अधिक गांवों के लिए रायसी अब बड़ा बाजार बन रहा है। यहां ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही वस्तुएं और सेवाएं सुलभता से मिल रहीं हैं। पिछले कुछ समय में ही यहां पेट्रोल पंप, शिक्षण संस्थान, रेस्तरां, निर्माण सामग्री की दुकानें, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, डेयरी सहित विभिन्न प्रतिष्ठान खुले हैं।
विज्ञापन



फोरलेन बाईपास और तटबंध पर सड़क निर्माण से विकास को लगेंगे पंख

लक्सर। गंगा पर पुल बनने के बाद हरिद्वार से नजीबाबाद और बिजनौर जाने वाले राहगीर अब रायसी, बालावाली होते हुए निकल रहे हैं। हाईवे पर यातायात बढ़ने से रायसी में व्यवसाय बढ़ा है। हरिद्वार से भोगपुर होते हुए बालावाली तक गंगा तटबंध पर सड़क निर्माण और लक्सर फोरलेन बाईपास निर्माण की योजनाएं प्रस्तावित है। योजनाएं परवान चढ़ीं तो रायसी क्षेत्र में विकास को नए पंख लग जाएंगे।
विज्ञापन

-

सुविधा 10 वर्ष पहले वर्तमान स्थिति

निजी अस्पताल 00 03

पैरामेडिकल कॉलेज 00 01

उच्च शिक्षण संस्थान 00 01

शिक्षण संस्थान 01 06

पेट्रोल पंप 00 03

निर्माण सामग्री दुकानें 00 06

वाहन एजेंसी 00 02

मेडिकल स्टोर 00 10

बैंक्वेट हॉल 00 01

सैलून 02 08

बैंक 01 03

खानपान की दुकानें 04 12

वाहन मरम्मत की दुकानें 01 06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें