फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ओवरलोडिंग से नहीं फूंकेंगे शहर के ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की चाल में थोड़ी तेजी आई तो जल्द ही शहर की बिजली व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। ऊर्जा निगम शहर की ओवरलोडिंग कम करने के लिए विभिन्न कॉलोनियों में आठ नए ट्रांसफार्मर रखवा रहा है। इनकी क्षमता 63 से 250 केवीए तक की है। इसके अलावा अक्सर ओवरलोड होकर फुंकने वाले 17 ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा जाएगा।
विज्ञापन

शहर में करीब 15 दिन पहले बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने लगे थे। इससे ट्रांसफार्मरों में फाल्ट आने लगा था। यहां तक कि बिजलीघर भी ओवरलोडिंग से अछूते नहीं थे। रामनगर स्थित 132/11 केवीए बिजलीघर में तीन बार फाल्ट आया। सोलानीपुरम स्थित बिजलीघर में भी तकनीकी खराबी आई थी। इससे लोगों को पांच से 15 घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ी थी। इसके चलते जनप्रतिनिधियों से लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ रोष था। ऐसे में ऊर्जा निगम ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और कुछ नए ट्रांसफार्मर रखने का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा। मुख्यालय से ऊर्जा निगम के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। इसके साथ ही ऊर्जा निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहरी अधिशासी अभियंता वीके सिंह ने बताया कि शहर में आठ नए ट्रांसफार्मर रखे जा रहे हैं जबकि 17 की क्षमता बढ़ाई जा रही है। टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद निकट भविष्य में शहर में ओवरलोडिंग की समस्या नहीं सताएगी। संवाद
--
बिजली चोरी के खिलाफ चलेगा अभियान
ऊर्जा निगम के शहरी अधिशासी अभियंता वीके सिंह ने बताया कि इस समय बिजली चोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे भी ओवरलोडिंग की समस्या आती है। अभी तक कोरोना कर्फ्यू के चलते बिजली चोरी के खिलाफ अभियान नहीं चलाया रहा था। अब हालात सामान्य होने लगे हैं। इसलिए बिजली चोरी के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यहां रखे जाएंगे नए ट्रांसफार्मर
जगह क्षमता
सोलानीपुरम 100 केवीए
सोलानीपुरम 250 केवीए
नेहरू स्टेडियम 250 केवीए
हलवाहेड़ी 250 केवीए
भौरी 63 केवीए
गीतांजलि विहार 250 केवीए
हरिद्वार रोड 250 केवीए
जादूगर रोड 100 केवीए
--
यहां बढ़ेगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता
जगह क्षमता
गोविंदपुर 63 से 100केवीए
नंदा कॉलोनी 25 से 100केवीए
मेहवड़ खुर्द 100 से 250 केवीए
जलालपुर 100 से 250 केवीए
भारापुर 100 से 250 केवीए
जलालपुर 63 से 100 केवीए
जलालपुर 25 से 100 केवीए
मगदूमपुर 25 से 100 केवीए
रहमतपुर 100 से 250 केवीए
पठानपुरा 250 से 400 केवीए
रामनगर 250 से 400 केवीए
आदर्शनगर 100 से 250 केवीए
चंद्रपुरी 100 से 250 केवीए
सोत मोहल्ला 100 से 250 केवीए
गणेशपुर 100 से 400 केवीए
गणेशपुर 250 से 400 केवीए
मालवीय चौक 100 से 250 केवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें