लखनऊ मंडल में पावर ब्लॉक के कारण नवंबर माह में ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसका असर लक्सर, रुड़की और हरिद्वार से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि लखनऊ मंडल के सुल्तानपुर-जाफराबाद रेलखंड पर कार्य के कारण 8 नवंबर को पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण 12237 वाराणसी - जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन को 8 नवंबर को दो घंटे 50 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। 14007 रक्सौल - आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन को 7 नवंबर को तीन घंटे 40 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। 12238 जम्मूतवी - वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन को 7 नवंबर को सुल्तानपुर - मां बेहला देवी प्रतापगढ़ मार्ग से संचालित किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन लंबुआ और जौनपुर सिटी स्टेशन पर नहीं ठहरेगी। 03311 धनबाद - चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस को 7 नवंबर को मार्ग परिवर्तित कर वाराणसी से मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ लखनऊ मार्ग से संचालित किया जाएगा। 12370 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन को मार्ग परिवर्तित कर सुल्तानपुर, मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी से संचालित किया जाएगा। संवाद