शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ऑनलाइन प्रशिक्षण कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बाबत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारियों ने शिक्षकों के व्हाट्सएप नंबर मांगे हैं। इसके बाद इन नंबरों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डीएल शाह ने जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों व उप शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी करते हुए बताया कि जल्द ही निष्ठा, विज्ञान वर्ग व आनंदम के ऑनलाइन प्रशिक्षण दिए जाने हैं। इसके लिए सभी शिक्षकों के व्हाट्सएप नंबर की आवश्यकता है। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारियों व उप शिक्षाधिकारियों से सभी शिक्षकों के व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डीएल शाह ने बताया कि कोरोना को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण कराने के आदेश दिए हैं। निष्ठा, विज्ञान वर्ग और आंनदम के प्रशिक्षण होने हैं। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।