फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बीएलओ और बीएलए को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए शुक्रवार को लक्सर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के निर्देशन में बीएलओ, बीएलए, सुपरवाइजर और आईटी एक्सपर्ट के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिविर में एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि सभी बीएलओ, बीएलए और सुपरवाइजर अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करें। तहसीलदार दीवान सिंह राणा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम शामिल किए जाने और स्थानांतरित हो चुके व मृत व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए जाने के साथ ही त्रुटि सुधार से संबंधित कार्य किए जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर में बीडीओ प्रवीण भट्ट, सीडीपीओ सुधा त्रिपाठी, ईओ मोहम्मद कामिल, एसडीओ अमीचंद के साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मचारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, रतेंद्र तिवारी, राहुल कुमार सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें