फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मार्ग परिवर्तित कर संचालित होंगी देहरादून-मुजफ्फरपुर सहित 20 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर कैंट - पनियाहवा रेलखंड पर रेलमार्ग के दोहरीकरण कार्य के दौरान 10 दिनों तक रेलखंड में यातायात प्रभावित रहेगा। लक्सर से गुजरने वाली देहरादून - मुजफ्फरपुर, कोलकाता - जम्मूतवी और गुवाहटी जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 20 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और छह ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। चार ट्रेनों को नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन




वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि रेलखंड पर उनौला व पिपराइच रेलवे स्टेशनों के मध्य ट्रैक दोहरीकरण के दौरान होने वाले इंटरलाॅकिंग, नाॅन इंटरलाकिंग प्री नाॅन इंटरलाॅकिंग कार्यों और सीआरएस निरीक्षण के कारण 28 मई से 8 जून के मध्य दिल्ली - सीतामढ़ी एक्सप्रेस, पूर्णिकोर्ट - आनंद विहार टर्मिनल और सहरसा - आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग - अलग तारीखों में निरस्त किया जाएगा।



इसके अलावा मुजफ्फरपुर - देहरादून - मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस छपरा - पठानकोट - छपरा एक्सप्रेस, कोलकाता - अमृतसर - कोलकाता एक्सप्रेस, गुवाहटी - जम्मूतवी एक्सप्रेस, अमृतसर - छपरा एक्सप्रेस, कामाख्या - श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस सहित 20 ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर संचालित किया जाएगा। सीनियर डीसीएम ने बताया कि कार्य के दौरान अलग - अलग तारीखों में दरभंगा - जालंधर सिटी एक्सप्रेस, रक्सौल - आनंद विहार टर्मिनल एक्स्प्रेस और आनंद विहार टर्मिनल - बनमनखी एक्सप्रेस ट्रेनों को 60 से लेकर 140 मिनट तक नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें