फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: तीन दिन की छुट्टियों के बाद उमड़ी यात्रियों की भीड़, दिल्ली-देहरादून रूट पर सीटों का इंतजार

Wed, 21 Oct 2026 02:27 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।

सार

दशहरा की लगातार तीन दिन की छुट्टियों के बाद मंगलवार को रुड़की रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी। दिल्ली, देहरादून और पश्चिमी यूपी जाने वाले यात्रियों को बसों और ट्रेनों में सीट पाने के लिए इंतजार करना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ भी सतर्क रही।
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार तीन दिन के अवकाश के कारण मंगलवार को रुड़की रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। दशहरा पर्व के अवसर पर छुट्टियां बिताने और अपने घरों को आने-जाने वाले यात्रियों की आवाजाही सुबह से देर शाम तक जारी रही। दिल्ली, देहरादून, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, बागपत, अंबाला और चंडीगढ़ समेत विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ के कारण बस अड्डे और रेलवे स्टेशन गुलजार रहे।

रविवार, सोमवार और मंगलवार को लगातार अवकाश होने के कारण आम दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या अधिक रही। खासकर दिल्ली, देहरादून और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। कई यात्रियों को बसों और ट्रेनों में सीट पाने के लिए इंतजार करना पड़ा।

हालांकि, एक-दो स्टॉप के बाद कुछ यात्रियों को सीट मिल गई और उन्होंने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी। पुलिसकर्मियों ने स्टेशन परिसर में निगरानी रखी ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कारोबार में भी तेजी आई

विज्ञापन

यात्रियों की लगातार आवाजाही से बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास भी चहल-पहल बनी रही। यात्री रजनीश कुमार, मोहम्मद आजम, सलीम, शादाब और पूजा ने बताया कि उन्हें मुजफ्फरनगर, अंबाला, दिल्ली और देहरादून जाना था। भीड़ के कारण शुरुआत में सीट नहीं मिली लेकिन कुछ इंतजार के बाद जगह मिल गई।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार: 18 दिन गंगा स्नान पर ब्रेक, हरकी पैड़ी पर नहीं आएगा पानी, दिल्ली-एनसीआर तक दिखेगा असर, जानें वजह

वहीं, यात्रियों की अधिक आवाजाही से आसपास के दुकानदारों के कारोबार में भी तेजी आई। रुड़की डिपो की कनिष्ठ केंद्र प्रभारी रामकुमारी के अनुसार, मंगलवार को बस अड्डे पर आम दिनों की अपेक्षा यात्रियों की चहल-पहल अधिक रही। शाम छह बजे तक 35 से अधिक बसों का संचालन हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें