रुड़की में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वाहन चालकों को जागरुक करते यातायात प्रभारी व अन्य।
- फोटो : ROORKEE
यातायात पुलिस ने बस स्टैंड के बाहर हाईवे पर लोगों को गुलाब का फूल देकर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही यातायात नियमों से संबंधित पंफलेट भी लोगों को बांटे। यातायात सप्ताह के दूसरे दिन रविवार को यातायात निरीक्षक मोहम्मद अकरम की अगुवाई में पुलिस ने शहर में अभियान चलाया।
साथ ही हेलमेट न पहनने और चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने वालों को भी कार्रवाई से जुड़े बिंदु बताए। भविष्य में हेलमेट न पहनने और सीट बेल्ट न लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। यातायात निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि सप्ताहभर शहर में अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस लाइन में ही वाहन चालकों की एक बैठक रखी गई है। उसमें यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।