फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: यातायात पुलिस की टीम तैयार, रडार पर होंगे नो पार्किंग में खड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अब नो पार्किंग की वजह से लगने वाले जाम को कम करने और रोकने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने मूवमेंट फोन टीम का गठन किया है। टीम में शामिल पुलिसकर्मी नो पार्किंग में खड़े होने वाले स्थानों चिह्नित करने का खाका तैयार कर रहे हैं। दावा है कि शहर में जहां पर भी नो पार्किंग में वाहन खड़े होंगे तुरंत मूवमेंट फोन टीम मौके पर पहुंचकर चालान की कार्रवाई करेगी। क्रेन को भी नो पार्किंग में खड़े वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात लाइन भेजा जाएगा।
विज्ञापन


शहर के सिविल लाइंस, मेन बाजार, बीटीगंज, हाईवे, बस अड्डा के पास, पुरानी कचहरी रोड, आजाद नगर, रामनगर चौक, मलकपुर चुंगी और रामपुर चुंगी व अन्य स्थानों पर नो पार्किंग की वजह से आए दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। लोग मनमर्जी से अपने दोपहिया, चौपहिया और भारी वाहनों को सड़क पर खड़ा कर रहे हैं।



इस वजह से दोपहर व शाम में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर नगर निगम पुल, कलियर मैटाडोर अड्डा, मेन बाजार, सिविल लाइंस बाजार, डाकघर रोड व अन्य स्थानों पर नो पार्किंग से कोतवाली, चौकी और यातायात पुलिस की आए दिन परेशानी बढ़ रही है। अब इन समस्याओं को दूर करने के लिए यातायात पुलिस ने मूवमेंट फोन टीम का गठन किया है।
विज्ञापन


यह टीम नो पार्किंग में अधिकतर स्थानों पर खड़े होने वाले वाहनों और स्थानों को चिह्नित करने का काम करेगी। देहात और नेशनल हाईवे के आसपास के कुछ इलाके भी मूवमेंट फॉर्म टीम के रडार पर रहेंगे। रुड़की टॉकीज चौक, रामनगर चौक, गणेशपुर चौक और मंगलौर बस अड्डे के पास भी टीम को निगरानी बढ़ाने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



शहर में सड़क पर जहां नो पार्किंग में वाहन पार्क किए जा रहे हैं। वहां टीम तत्काल पहुंचकर चालान की कार्रवाई करेगी। सिविल लाइंस बाजार, हाईवे व शहर के अन्य स्थानों पर नो पार्किंग की वजह से अक्सर जाम लगता है। वहां पर नजर रखी जाएगी। लोगों से अपील है कि वह वाहनों को सड़क पर पार्क न करें। हो सके तो अपने वाहनों को सफेद लाइन के बाहर पार्क कर सकते हैं।- राजेंद्र नाथ, यातायात इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें