फोटो समाचार
लक्सर। पुलिस ने अवैध खनन में एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज कर दिया है। साथ ही अवैध खनन की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेज दी है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को शनिवार की रात सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा भिक्कमपुर क्षेत्र में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है। संवाद