फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 किलोमीटर के दायरे में 70 गांवों को मिले टोल टैक्स में छूट

विज्ञापन
भगवानपुर स्थित टोल प्लाजा शुल्क पर छूट की मांग को लेकर प्रदर्शन करते विधायक देशराज कर्णवाल व अन्? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर 20 किमी के दायरे में आने वाले 70 गांवों के लिए टोल टैक्स में छूट की मांग को लेकर समर्थकों के साथ सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को गांवों की सूची के साथ ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल सैकड़ों समर्थकों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के अलावा रुड़की नगर निगम, झबरेड़ा, खानपुर, पिरान कलियर क्षेत्र के 70 गांवों को टोल टैक्स में छूट देने की मांग की। साथ ही नन्हेड़ा, लाठरदेवा शेख, समसपुर, बंदाखेड़ी, खाताखेड़ी, हीराहेड़ी, डेलना, शाहपुर, भगतोवाली, पाड़ली हथियाथल, भंगेड़ी, कोटवाल, सालियर, इकबालपुर, झबरेड़ा, अकबरपुर झोझा समेत 70 गांवों की सूची एसडीएम को सौंपी। विधायक ने कहा कि स्थानीय लोगों को रोज टोल प्लाजा के दोनों ओर आनाजाना पड़ता है। 20 किमी के दायरे में 70 से अधिक गांव आ रहे हैं। टोल में छूट से व्यापारियों, किसानों और नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने टोल प्लाजा पर भगवानपुर क्षेत्र के लोगों को नियमानुसार छूट के लिए पोस्टर और पंफलेट नहीं लगाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा अधिकारियों ने मनमानी जारी रखी तो उनकी शिकायत केंद्रीय परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री से की जाएगी। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा, मच्छंदर सैनी, किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी ऋषि पाल, माजिद, सुशील कुमार सैनी, अरशद, गुलबहार मौजूद रहे। वहीं, एसडीएम स्मृता परमार का कहना है कि सूची डीएम को भेजी जाएगी। डीएम के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें