फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का शपथग्रहण आज

Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में आयोजित शपथग्रहण समारोह में आज (मंगलवार) जिले के 308 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में सोमवार को सभी प्रधानों को सूचना दे दी गई है। हालांकि उन्हें अधिकार 31 मार्च को ही मिलेंगे।
विज्ञापन


रुड़की ब्लाक की खंड विकास अधिकारी शिवरानी चौहान ने बताया कि प्रधानों के शपथग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। ब्लॉक में 49 ग्राम प्रधान और 602 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जानी है। जबकि सात ग्राम पंचायत सदस्यों के पद अभी तक रिक्त हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथग्रहण के लिए अभी इंतजार करना होगा। मालूम हो कि दिसंबर-जनवरी में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद से प्रधानों को शपथग्रहण का इंतजार है। मंगलवार को रुड़की के अलावा जिले के अन्य पांच ब्लाकों में भी प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें