फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: श्रेय लेने के लिए सरकारी बेंचों पर लिखवा दिया खुद का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी कार्य का श्रेय लेने और राजनीति चमकाने के लिए सियासतदां के बीच खींचतान नई बात नहीं है। क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपना नाम चमकाना महंगा पड़ गया। आरोपी ने एचआरडीए की ओर से लगवाई जा रही आरसीसी चेयर बेंचों पर ही अपना नाम लिखवा दिया। मामला संज्ञान में आने पर अब एचआरडीए के अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उद्यान विशेषज्ञ प्रवीण माथुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एचआरडीए की ओर से लक्सर और रुड़की क्षेत्र में आमजन की सुविधा के लिए विभिन्न स्थलों पर आरसीसी चेयर बेंच लगवाई जा रहीं हैं। इसी क्रम में लक्सर तहसील के भुरनी खतीरपुर गांव के पास भी तीन आरसीसी चेयर बेंच लगाई गईं थीं। इन सभी बेंच पर बाबर खान नामक व्यक्ति ने अपना नाम लिखवा लिया।



उन्होंने बताया कि आरोपी ने गैरकानूनी तरीके से बेंचों पर अपना नाम लिखवाकर आमजन को भ्रमित करने और एचआरडीए की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। नियमानुसार यह गलत है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बाबर खान के खिलाफ उत्तराखंड लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें