फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब का पानी रोकने पर प्रदर्शन

Sat, 04 Feb 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में जाने वाले पानी को रोक दिया गया जिससे रास्तों पर जलभराव हो गया।  ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसडीएम से शिकायत कर समस्या के समाधान की गुहार लगाई।   
विज्ञापन


शनिवार को अलावलपुर के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के कुछ लोगों ने जलनिकासी को रोक दिया है। जिससे घरों से निकलने वाला पानी तालाब तक नहीं पहुंच पा रहा है और रास्तों पर बह रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने आरोपियों को पानी खोलने के लिए कहा, लेकिन ग्रामीणों की ओर से पानी नहीं खोला गया है।  ग्रामीणों को रास्तों से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शिकायत करने के बाद कि जलनिकासी खुलवाने के लिए गांव में प्रदर्शन भी किया। प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही जलनिकासी बहाल नहीं की गई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन एवं शिकायत करने वालों में राकेश कुमार, हरिराम, राजपाल, मुकेश नौटियाल, पप्पू, ललित, विनोद, दीपक कुमार, हुकम सिंह आदि के नाम प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें