खानपुर स्थित नेशनल कन्या इंटर कालेज में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को उपहार भेंट करते विशेषज
- फोटो : ROORKEE
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को एनीमिया और थैलीसीमिया बीमारी से बचाव की जानकारी दी। साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने के बारे में जागरूक भी किया।
बृहस्पतिवार को नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल फील्ड ऑफिसर एवं काउंसलर संजय कुमार चौहान ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमारे शरीर को सभी प्रकार के तत्वों की जरूरत होती है। उनमें लोहा भी एक घटक होता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है और आक्सीजन के प्रवाह को संतुलित रखता है। इस प्रोटीन को ही हीमोग्लोबिन कहा जाता है। हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने से शरीर में थकान, कमजोरी और नशों में दर्द जैसी बीमारियां होने लगती हैं। काउंसलर यशवंत सिंह ने बताया कि हीमोग्लोबिन की कमी पर चिकित्सक विटामिन देते हैं, जो हड्डियों के बीच खून बढ़ाने का काम करते हैं। खाने में हरी सब्जियों और फलों का इस्तेमाल करना चाहिए। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता, अंकित कुमार, सुरेश चंद कवटियाल, बलराम गुप्ता, प्रमोद कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, पारस कुमार, विजय कुमार, बबीता देवी, संजय गुप्ता, सुधा रानी, नूतन, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।