फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो बाइकों की टक्कर में महिला सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर-बालावाली मार्ग पर बुधवार देर रात दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक और एक महिला घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां गंभीर हालत में एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




बुधवार देर रात को खानपुर थाना क्षेत्र के गिद्दावाली गांव निवासी प्रमोद कुमार व महिला सलिलता बाइक से होकर लक्सर की ओर से बालावाली की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब वह नेतवाला सैदाबाद गांव के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक के साथ उनकी टक्कर हो गई। हादसे में महिला और युवक के साथ दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को स्थानीय अस्पताल लाया गया। वहां से एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दूसरी बाइक पर सवार युवक बिजनौर जनपद का रहने वाला बताया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि दोनों बाइकों की टक्कर में महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों का उपचार कराया जा रहा है। दोनों बाइकों को कोतवाली लाया गया है। घायल युवक के संबंध में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें