फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तीन नकाबपोश युवकों ने मारपीट कर छीने पांच हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार देर रात हनुमान चौक के पास से घर लौट रहे एक युवक को तीन अज्ञात युवकों ने जबरन बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट कर पांच हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शिवगढ़ गांव निवासी अनुज एक नवंबर 2026 को अपने किसी जरूरी काम से सुल्तानपुर आया था। रात करीब 10:30 बजे वह सुल्तानपुर से घर लौट रहा था। इसी दौरान हनुमान चौक के पास खड़े होने पर तीन अज्ञात नकाबपोश युवक उसके पास पहुंचे। आरोप है कि तीनों युवकों ने उसे जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और आगे ले गए।
इसके बाद आरोपियों ने रास्ते में उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए पांच हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी अनुज को फुलगढ़-शिवगढ़ मार्ग पर आम के बाग के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। घटना के बाद से वह भयभीत है। लक्सर कोतवाली का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें