फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आठ मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अलग-अलग जगहों से मोबाइल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से चोरी के आठ मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुलाबनगर सुनहरा निवासी शहजाद ने बताया था कि बुधवार रात चोरों ने उनके घर से दो मोबाइल चोरी कर लिए हैं। शहजाद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोबाइल चोरी में सादिक निवासी गुलाबनगर और मोबिन निवासी बंदाखेड़ी को गिरफ्तार कर शहजाद के घर से चोरी किए गए दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं। साथ ही चार अन्य मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस टीम में एसआई हिमानी रावत, सिपाही हरि सिंह, हसन जैदी, बबूल और अरविंद शामिल रहे। वहीं, सागर निवासी ग्राम कटिला, थाना चिलकाना सहारनपुर हाल निवासी राजमहल होटल, रामपुर रुड़की ने तहरीर देकर दानिश निवासी रामपुर, रुड़की पर दो मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसआई राकेश सैनी, सिपाही हरि सिंह, अजयवीर, वीरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें