फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप चोरी में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में पकड़े गए लैपटॉप चोरी के आरोपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पुलिस ने लैपटॉप चोरी के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से आठ हजार की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 27 अक्तूबर को उत्तरांचल रोड कॅरियर का लोडर देहरादून से लैपटॉप लेकर रुड़की आया था। इस बीच जादूगर रोड से चालक दीनू उर्फ पंडित निवासी गुरुग्राम लोडर लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने लोडर को जीपीएस सिस्टम की मदद से सोलानी पार्क से उसे बरामद कर लिया था। इसमें से 42 लैपटॉप गायब थे। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट मालिक राजेंद्र प्रसाद सेमवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक स्विफ्ट डिजायर का नंबर ट्रेस करते हुए उसे नारसन बार्डर पर पकड़ लिया था। कार से चोरी के 40 लैपटॉप बरामद हुए थे। कार चालक सन्नी और जितेंद्र कुमार चौधरी निवासी शास्त्रीनगर, हिल व्यू कालोनी थाना बसंत विहार जिला देहरादून को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में दोनों ने बताया था कि योजना का मास्टर माइंड राज राय उर्फ सुबोध निवासी सोनापार, रोसरी, थाना रोसरा जिला समस्तीपुर बिहार, हाल निवासी हरकेश नगर ओखला फेस 2 डी नई दिल्ली है। इस योजना में लोडर चालक दीन दयाल उर्फ दीन्नू उर्फ पंडित, रहीम निवासी हरकेश नगर ओखला फेस दो नई दिल्ली भी शामिल हैं। तभी से पुलिस तीनों की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों दिल्ली में रह रहे हैं। इस पर पुलिस टीम दिल्ली पहुंची। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि ओखला फेस एक दिल्ली से तीनों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के पास से आठ हजार की नकदी बरामद हुई है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि दो लैपटॉप उन्होंने बचे दिए हैं। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी राजेश साह, एसआई अंकुर शर्मा समेत रामबीर, विनोद चपराना और सीआईयू से हसन जैदी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें