फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो पक्षों के बीच संघर्ष के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर में दो पक्षों के बीच संघर्ष के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद तीनों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के सुल्तानपुर में शनिवार को बच्चों के बीच कहासुनी में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों की महिलाएं और पुरुषों को चोट आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया था।



मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम गुलशेर, अयूब और अमन निवासी सुल्तानपुर बताए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है। मामले में तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें