फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चोरों ने बंद फैक्टरी से उड़ाया हजारों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने एक बंद फैक्टरी को निशाना बनाते हुए कीमती सामान और दस्तावेज समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार चोरी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सोलानीपुरम निवासी नीरज अग्रवाल ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को बताया कि उनकी बंदाखेड़ी में फैक्टरी है। फैक्टरी काफी समय से बंद पड़ी हुई है। उसने बताया कि शनिवार शाम वह फैक्टरी में किसी काम से गए थे। इस बीच फैक्टरी के गेट का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कार्यालय का भी ताला टूटा था और कुछ दस्तावेज समेत अन्य सामान गायब था।



इसके अलावा फैक्टरी से हजारों की कीमत का लोहे का सामान भी गायब था। शुक्रवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें