फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चोरों ने ताले तोड़कर नकदी और जेवर चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने एक घर में घुसकर जेवर और नकदी चोरी कर ली। लौटने पर चोरी का पता लगा। व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन




नगर के लक्सर पूर्वी वार्ड निवासी इकराम ने पुलिस को बताया कि 11 अप्रैल को वह अपने परिजनों के साथ सुल्तानपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। 12 अप्रैल की रात को चोरों ने उनके घर में घुसकर उनके कमरे के ताले तोड़कर अलमारी में रखी 47 हजार की नकदी और सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। अगले दिन शादी से लौटकर आने के बाद घर के ताले टूटे और सामान्य अस्त व्यस्त देख उन्होंने अलमारी चेक की तो नकदी, जेवर गायब मिले। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बाजार चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें