उत्तराखंड किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने बाढ़ में किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को उकिमो के ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत चौधरी, सतीश प्रधान, सुशील चौधरी, सतवीर चौधरी, अनूप सिंह, प्रधान राजपाल सिंह, सतवीर झबरेड़ी, संदीप कुमार व अरविंद कुमार आदि ने तहसील पहुंचकर एसडीएम गोपालराम बिनवाल से मुलाकात की। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों का तमाम कर्ज माफ होना चाहिए। साथ ही किसानों को 60 हजार हेक्टेअर के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र से बाढ़ के पानी में केमिकल आया है। जिस फैक्टरी से पानी आया है, उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएग। चेतावनी दी कि अगर सभी मांगें जल्द ही पूरी न हुई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी सभी मांगों को शासन के पास भेजा जाएगा।