फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पटाखा गोदाम ब्लॉस्ट मामले में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अवैध पटाखा गोदाम में ब्लास्ट मामले में पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। गौरतलब है कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला कानूनगोयान में एक पटाखा गोदाम में 20 फरवरी को ब्लास्ट हो गया था। इसमें दो नाबालिग कर्मचारी अदनान और अरमान निवासी माहीग्रान बंदा रोड की जलने से मौत हो गई थी। आतिशबाजी खरीदने आए नौशाद और सद्दाम निवासी बढेडी राजपूताना, थाना बहादराबाद की भी मौत हो गई थी। इसके अलावा एक ई-रिक्शा चालक और पटाखा कारोबारी का भतीजा आयुष जिंदल भी घायल हो गए थे। पुलिस ने कारोबारी आलोक जिंदल और उसके भतीजे आयुष जिंदल पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार किया था। जांच अधिकारी एसएसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि ब्लॉस्ट मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इसमें पटाखा कारोबारी और उसके भतीजे को चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें