फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लाठरदेवा हुन में हुई लाखों की चोरी की घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बैटरी और इनवर्टर बरामद किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की खोजबीन में लगी हुई है।
विज्ञापन




झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा हुन निवासी जोगिंदर के घर में उस समय चोरी कर ली गई थी जब वह परिवार सहित शादी में गए हुए थे। मकान से आभूषण, नकदी, बैटरी इनवर्टर और सिलिंडर चोरी कर लिया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया था। इसमें वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेंंद्र भंडारी समेत अन्य शामिल रहे।

पुलिस टीम ने फोन लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों से लाठरदेवा हुन निवासी रोशन को चिह्नित कर उसको मंदिर के पास खेतों से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी चिह्नित कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया गया है। अन्य को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें