फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक को पकड़कर परिवार को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन की तलाश में भटक रहे बिहार के एक परिवार की खुशियां कोतवाली पुलिस ने लौटाई। बिहार से लक्सर पहुंचे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि 19 दिसंबर को नगर में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में लक्सर में घूमता मिला। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वयं को बिहार का रहने वाला बताया लेकिन वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। पुलिसकर्मी उसे कोतवाली ले आए।

काफी मशक्कत के बाद उसकी पहचान पप्पू मंडल निवासी पूर्णिया बिहार के तौर पर हुई। पुलिस ने उसके परिजन से संपर्क किया। परिजन ने बताया कि पप्पू 17 दिसंबर को घर से निकला था। उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। पप्पू के लक्सर में होने की जानकारी पर सोमवार को उसके भाई कपूरी मंडल और चाचा नवल किशोर लक्सर पहुंचे। इसके बाद उसे सकुशल परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें