फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iअस्पताल में कराया गया भर्ती, शोर मचाने पर हमलावर धमकी देकर फरार
I
I

I
Iमंगलवार को पनियाला गांव की घटना, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
I
Iशटरिंग का काम कर रहे एक युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया गया। इसमें युवक का एक हाथ जख्मी हो गया। युवक को अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। साथ ही पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव पनियाला निवासी मनसब शाहरुख मंगलवार सुबह गांव में शटरिंग का काम करने गया था। इस बीच गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंचे व उसपर हमला कर दिया। हमले में उसका एक हाथ जख्मी हो गया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें