फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बारिश में उखड़ी सड़कें होंगी दुरुस्त,

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में उखड़ी सड़कों को ठीक करने का काम जल्द शुरू होगा। नगर निगम ने इसके लिए सर्वे शुरू करा दिया है। सर्वे में जांचा जाएगा कि सड़क पूरी बनेगी या फिर पैच वर्क से ही वह ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन


डीएवी रोड, मच्छी मोहल्ला, वैशाली रोड व गणेशपुर क्षेत्र में सड़कें धंस गई हैं जबकि तमाम सड़कें उखड़ गई हैं। इससे सड़कों में गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़कों की इस हालत के चलते उन पर चलना मुश्किल हो गया है। हमेशा इन सड़कों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़कों की हालत को सुधारने के लिए नगर निगम ने सर्वे शुरू कराया है। इस सर्वे में सड़कों को अलग-अलग कैटेगिरी में बांटा गया है। इसमें सड़क को पूरा बनाया जाएगा या फिर उसमें हुए गड्ढों को पैचवर्क के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि बारिश के कारण जो सड़कें क्षतिग्रस्त हुई है। उनको दुरुस्त कराया जाएगा।



डीएवी रोड का है सबसे ज्यादा बुराहाल

शहर की अधिकांश सड़कें बारिश से टूट चुकी हैं लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत डीएवी रोड पर है। इस पर सड़क जगह-जगह से धंसती जा रही है। धंसते-धंसते सड़क में इतने बड़े गड्ढे हो चुके हैं कि पूरी की पूरी कार भी उनमें समा सकती है। सड़क धंसने के कारण कई दुर्घटनाएं भी यहां चुकी है लेकिन इसके बाद भी इस सड़क पर निगम ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें