फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गांव में हुआ रिश्ता तो रंजिश रखने लगे रिश्तेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत टिप्पणी का विरोध करने पर रिश्तेदारों ने युवक को पीट
विज्ञापन

एक युवक का गांव की एक युवती से रिश्ता हुआ तो कुछ रिश्तेदार रंजिश रखने लगे। आरोप है कि रास्ते में आते-जाते रिश्तेदार युवक पर गलत टिप्पणी करने लगे। विरोध करने पर रिश्तेदारों ने युवक की पिटाई कर दी। साथ ही पिटाई करने के बाद युवक के खिलाफ ही तहरीर दे दी। युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित भंगेड़ी गांव निवासी कादिर ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि गांव निवासी एक युवती से उसका रिश्ता तय हुआ है। रिश्ता तय होने के बाद से ही गांव निवासी कुछ रिश्तेदार उससे रंजिश रखने लगे। आरोप है कि रास्ते में आते-जाते उस पर गलत टिप्पणी करने लगे। आरोप है कि बृहस्पतिवार को रिश्तेदारों ने फिर से गलत टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर दी और पुलिस को उसके खिलाफ झूठी तहरीर दे दी। युवक ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया है। मामले मेें जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें