फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शाम सात बजे चेतावनी स्तर पर पहुंचा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
अलकनंदा नदी अपने चेतावनी निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में डैम से करीब तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से खानपुर में गंगा उफान पर आ गई है। एक दिन पहले के मुकाबले दो मीटर की बढ़ोतरी से यहां गंगा चेतावनी स्तर को पार कर 293.15 मीटर पर पहुंच गई है जबकि खतरे का स्तर 294 मीटर है। इससे गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों में दहशत बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से इस बाबत अलर्ट जारी किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि देर रात तक गंगा का स्तर खतरे के निशान पर पहुंच सकती है। वहीं दूसरी ओर, श्रीनगर से छोड़े गए पानी की मात्रा को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर गंगा में करीब 80 हजार क्यूसेक पानी बढ़ा है। श्रीनगर से तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की बात कही जा रही है। कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि जितना पानी डैम से छोड़ा जाता है, वहां से यह पानी अपने साथ मिट्टी और पत्थर को भी बहाकर लाता है। ऐसे में पानी का क्यूसेक बढ़ा हुआ दिखता है। वहीं इस संबंध में स्थानीय अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें