फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो बाइकों की भिड़ंत में चार कांवड़िये घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग पर कांवड़ियों की दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। जिससे चार कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार सुबह बाइक से दो कांवड़िये हरिद्वार से जल लेकर भगवानपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह इमलीखेड़ा व भगवानपुर मार्ग पर एक होटल के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार दो अन्य कांवड़ियों की बाइक उनसे टकरा गई। दोनों बाइकों की भिड़ंत होने से चारों कांवड़िये घायल हो गए। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से चारों घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए रुड़की अस्पताल भिजवाया है। घायल कांवड़ियों में ग्राम लालद्बारा हरियाणा निवासी अरुण कुमार, ग्राम पुराना मिददा यमुनानगर हरियाणा निवासी आशु थापा व दो अन्य कांवड़िये हैं। चारों का उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें