फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी कोलेकर वकीलों का कार्य बहिष्कार

Tue, 18 Oct 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अधिवक्ताओं की गाड़ी में जानबूझकर पीछे से टक्कर मारने और उसके बाद अभद्रता करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। एसपी देहात के आश्वासन पर बहिष्कार खत्म कर दिया गया है लेकिन एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा है कि रात तक गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल की जाएगी।

एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी लिल्लू सिंह ने बताया कि विगत 17 अक्टूबर को भलस्वागाज निवासी एडवोकेट राजकुमार के पिताजी की तेहरवीं से कार में लौट रहे थे। गाड़ी में उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद शर्मा, राकेश शर्मा एवं राजपाल सिंह आदि बैठे थे। इस दौरान इकबालपुर के समीप फाटक पर एक छोटे हाथी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जब उन्होंने चालक को समझाने की कोशिश की तो चालक ने फिर से टक्कर मारकर उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर उसने आसपास के लोगों को अपने पक्ष में बुला लिया और वो लोग अभद्रता करने लगे। साथ ही धमकी दी कि वे उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले के बाद छोटा हाथी के नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके विरोध में मंगलवार को तहसील में सभी प्रकार के न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया गया। उन्होंने बताया कि एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने रात तक आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। जिसके चलते दोपहर बाद कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि रात तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो बुधवार को धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल की जाएगी। इस स्थिति में एडवोकेट शिव कुमार सैनी भूख हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें