फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उत्तरांचल पंजाबी महासभा की सभा में समाज की एकजुटता पर जोर

Mon, 11 May 2026 07:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की मौजूदगी में महासभा के पुनर्गठन पर बनी सहमति
विज्ञापन

रुड़की। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में एक भव्य सभा व मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत महासभा के अध्यक्ष राजीव घई ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का स्वागत करने के साथ की। घई ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर शिव अरोड़ा ने उत्तराखंड सरकार में प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही विभाजन के दौरान पंजाबी समाज के बलिदानों को सम्मान देते हुए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। सभा में सर्वसम्मति से पंजाबी महासभा के पुनर्गठन के लिए सात सदस्यीय समिति के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। यह समिति समाज की संरचना, संगठन विस्तार और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय करेगी। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि पंजाबी समाज अपनी मेहनत, लगन और संगठन क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि आज की यह बैठक समाज की एकता, विकास और सकारात्मक सोच को नई दिशा देगी। साथ ही उन्होंने समाज के प्रति सदैव समर्पित रहने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें