फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों लापता बहनें दिल्ली में मिली

Fri, 15 Jan 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
चुड़ियाला। संदिग्ध परिस्थितियों में तीन पहले लापता हुई दोनों बहनों को पुलिस ने दिल्ली में बरामद कर लिया है। एक युवक पर दोनों बहनों को बहला फुसलाकर ले जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग बहनें तीन दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने सभी संभावित जगहों पर उनकी तलाश की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चलने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस ने दोनों बहनों की तलाश की। इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की गई। जिसके चलते पुलिस को पता चला कि दोनों बहनों को एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया है। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों बहनों को दिल्ली से बरामद कर लिया है। हालांकि आरोपी युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। तेज्जूपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज सिरौला ने बताया कि लापता दोनों बहने मिल गई है। परिजनों की ओर से अभी इस मामले में तहरीर नहीं आई है।
-------------
लापता विवाहिता लौटी
रुड़की। दो सप्ताह से लापता विवाहिता लौट आई है। शक्ति विहार कालोनी निवासी एक विवाहिता एक जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों लापता हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाने की वजह से पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि लापता विवाहिता स्वयं ही लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें