फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के गेट पर आईएसआई का धमकी भरा पत्र

Thu, 28 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। आतंकी कनेक्शन में चार स्थानीय युवकों की गिरफ्तारी के बाद सेना के गेट पर आईएसआई का धमकी भरा संदिग्ध पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है। पत्र में नसीहत दी गई है कि मुस्लिमों को जितना परेशान करोगे उतने धमाके किए जाएंगे। सेना की सूचना पर हरकत में आई पुलिस और खुफिया विभाग पत्र की प्रमाणिकता में जुट गई है।
विज्ञापन

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े चार स्थानीय युवकों को 19 जनवरी को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में ट्रेन बम धमाके की साजिश सहित कई सनसनीखेज खुलासे हो चुके हैं। इसी बीच बुधवार शाम रुड़की मंगलौर गंगनहर पटरी मार्ग की तरफ खुलने वाले सेना के एक गेट के बाहर संदिग्ध पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है। पत्र में आईएसआई की तरफ से सेना को धमकी दी है। लिखा गया गया है कि तुम लोग जितना मुस्लिमों को परेशान करोगे, उतने धमाके होते रहेंगे। सैन्य अधिकारियों ने इसकी सूचना सिविल पुलिस के अधिकारियों को दे दी है। सूचना पर एसपी देहात, सीओ समेत पुलिस व खुफिया विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पत्र कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें