फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पूर्ति निरीक्षक ने राशन विक्रेता के पति के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर ब्रहमपुर गांव में खाद्यान्न वितरण की जांच के दौरान हुई थी मारपीट और हंगामा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

लक्सर। उचित दर की दुकान पर अनियमितता की जांच के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने राशन विक्रेता के पति देशराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में पूर्ति निरीक्षक बबीता कटारिया की ओर से अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई थी।

तहरीर में उन्होंने बताया था कि वर्तमान में ब्रहमपुर खानपुर की उचित दर की दुकान भिक्कमपुर की उचित दर की दुकान से संबद्ध है। यहां रोशन देवी राशन विक्रेता हैं। उप प्रधान ज्ञानचंद ने यहां खाद्यान्न वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायत की थी।
विज्ञापन




जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश पर वह पांच जनवरी को कर्मचारियों के साथ दुकान पर जांच के लिए पहुंची थीं। आरोप है कि जांच के दौरान ग्राम प्रधान के पति और राशन विक्रेता के पति देशराज ने राशन कार्डधारकों को भ्रमित कर उनके बयानों को प्रभावित करने का प्रयास किया। इस दौरान शिकायतकर्ता उप प्रधान ज्ञानचंद के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उनका भी घेराव कर अभद्रता की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर राशन विक्रेता के पति आरोपी देशराज निवासी ग्राम खानपुर ब्रहमपुर के खिलाफ अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।







राजीव नामदेव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें