फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से फरार चल रहा पांच हजार का ईनामी दबोचा

विज्ञापन
रुड़की पुलिस ने मुरादाबाद में पकड़ा गया फरार चल रहा इनामी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
लूटपाट के बाद पिछले पांच साल से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को रुड़की और मुरादाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुरादाबाद कोर्ट में ही पेश कर जेल भेज दिया है। अब रुड़की पुलिस आरोपी को बी वारंट पर लेकर रुड़की आएगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित तहसील गेट पर दस फरवरी वर्ष 2015 को बाइक सवार दो बदमाशों ने अब्दुल शमी निवासी रामपुर गांव से चार लाख की लूट की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। 25 जून को अंबाला पुलिस ने एक आरोपी संदीप उर्फ सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि दूसरा सतपाल उर्फ भंडारा निवासी आदर्शनगर कॉलोनी, मुरादाबाद फरार चल रहा था। आरोपी पर एसएसपी ने पांच हजार का इनाम रखा था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। इस बीच सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर आया है।
रुड़की से पुलिस टीम मुरादाबाद पहुंची और यहां सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा। आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से 24 ग्राम स्मैक और एक चाकू भी बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी सतपाल के खिलाफ यूपी, पंजाब, हरियाणा, दमन द्वीप, राजस्थान में भी केस दर्ज हैं। उसे मुरादाबाद में ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अब बी वारंटी पर रुड़की लाया जाएगा। पुलिस टीम में मुरादाबाद सीओ दरवेश कुमार, कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी, रुड़की से एसआई नरेंद्र सिंह, विनोद चपराना, नितिन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें