फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा का बकाया भुगतान, स्मार्ट मीटर समेत अन्य विभिन्न मांगों को लेकर जेएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का गन्ने का समस्त भुगतान नहीं हो जाता है, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड ने कहा कि सभी किसान संगठन सरकार से समय-समय पर अपनी मांगों को पूरा कराने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन सरकार अभी तक उनकी मांगों को नजरअंदाज करती आ रही है। महापंचायत से सरकार को जगाने का काम किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों की हर समस्या और समाधान के लिए संगठन हमेशा एकजुट होकर काम करता रहेगा। इस मौके पर सुरेंद्र लम्बरदार, महक सिंह, जितेंद्र मुखिया, धर्मेंद्र चौधरी, मोहम्मद आजम, राजपाल सिंह, पवन त्यागी, आकिल हसन, राहुल सैनी, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें