फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बंदाखेड़ी में जलभराव की समस्या का नहीं हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा झबरेड़ा क्षेत्र के बंदाखेड़ी गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान करवाने की मांग एक सप्ताह पूर्व क्षेत्रीय विधायक से की थी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बंदाखेड़ी गांव के रास्ते पर जलभराव की समस्या कई माह से बनी हुई है। गांव बंदाखेड़ी से कमेलपुर को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते है। गांव के पास ही मुख्य रास्ते पर जलभराव से आवागमन बाधित है।

रास्ते से औद्योगिक क्षेत्र में लगी दर्जनों फैक्टरी में ड्यूटी जाने वाले सैकड़ों कर्मचारी गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर हैं। पिछले महीने एक फैक्टरी ने कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए फैक्टरी बजट से ही जलभराव वाली सड़क की मरम्मत करवाई थी लेकिन एक सप्ताह बाद ही नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर फिर से सड़क पर भर गया है।
विज्ञापन

नाली के पानी में डूबे मार्ग में कई जगह गहरे गड्ढे भी बन गए हैं। इन गड्ढों की चपेट में आकर बाइक चालक ग्रामीण दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण लियाकत, जितेंद्र व अनिल आदि ने क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाती को इस समस्या का समाधान करवाने के लिए दोबारा से मांगपत्र प्रेषित किया है। जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर क्षेत्रीय लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें