फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने एसडीएम से की कब्जे की शिकायत

Sun, 31 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। रायसी स्थित इंटर कालेज की जमीन पर दबंग ने कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। कालेज के प्रधानाचार्य ने उपजिलाधिकारी से निर्माण कार्य रुकवाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्माण कार्य रुकवाने का आदेश देते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया है। शनिवार को रायसी स्थित कृषक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गिरीश शर्मा ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि इंटर कालेज की सड़क किनारे काफी जमीन स्थित है जिसमें से कुछ पर गांव के एक दबंग व्यक्ति ने कब्जा करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। प्रधानाचार्य ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। उपजिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने प्रधानाचार्य की शिकायत पर कोतवाली पुलिस को निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानाचार्य को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें