अकौढा खुर्द गांव निवासी युवक को गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के अकौढा खुर्द गांव निवासी अनुज कुमार 11 जनवरी को पड़ोसी गांव मुंडाखेड़ा में कुछ सामान लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान कार्तिक, विशाल व अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी और फिर जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर फरार हो गए थे।परिजनों और ग्रामीणों ने पहले उसे लक्सर और फिर हायर सेंटर भर्ती कराया था। मामले में घायल के भाई अर्जुन ने कार्तिक और विशाल सहित अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों नामजद व अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मुंडाखेड़ा गांव के कार्तिक को शनिवार को एक तमंचा व कारतूस समेत पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।