रुड़की। गणतंत्र दिवस पर बाल विकास परियोजना के अधिकारी व कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज तो फहरा दिया लेकिन नियमानुसार उतरवाना भूल गए।
26 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। उसी दिन सूर्य अस्त होने से पहले तिरंगे को सम्मान के साथ उतार भी दिया जाता है। लेकिन रुड़की के गणेशपुर स्थित बाल विकास परियोजना द्वितीय के कार्यालय पर गणतंत्र दिवस की शाम को राष्ट्रध्वज उतरवाया नहीं गया। यह शुक्रवार तक लगातार फहराता रहा।
इनका कहना है
कार्यालय के स्टाफ को तिरंगा उतरवाना चाहिए था। काम में व्यस्त होने के कारण इस तरफ ध्यान नहीं गया। इसके लिए मैं माफी चाहती हूं।
-जुलेखा, सीडीपीओ
वैसे राष्ट्रध्वज को रोज फहराया जा सकता है। लेकिन समय पर उतारा भी जाना चाहिए। मामला बेहद गंभीर है। जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- मंगेश घिल्डियाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की।