फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से आए दूल्हे को देखने जमा हुई भीड़

Fri, 29 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन (रुड़की)। एक साधारण किसान की बिटिया को अपना जीवन साथी बनाने के लिए दूल्हा योगेश बागपत से हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचा। इस दूल्हे को हेलीकॉप्टर से उतरते देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र में नारसन कलां गांव निवासी सुभाषचंद राठी की पुत्री मंजू उर्फ यशी की शादी यूपी के बागपत जिले के बड़ौत निवासी महक सिंह के पुत्र योगेश के साथ तय हुई थी। शादी की सभी रस्में पूरी करने के लिए योगेश शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान पर हेलीकॉप्टर से पहुंचा। दूल्हा अपनी मां संतोष देवी एवं बहन के साथ उतरा तो उन्हें देखने के लिए भीड़ लग गई। ये लोग यहां से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित गांव नारसन कलां में कार के जरिए विवाह स्थल पर पहुंचे। गांव में पहुंचते ही वधू पक्ष ने दूल्हे का सत्कार किया। बताया गया कि लड़का प्रापर्टी डीलिंग एवं ठेकेदारी करता है और पिता महक सिंह दिल्ली पुलिस मै तैनात हैं, जबकि बीए फाइनल कर रही दुल्हन के पिता एक सामान्य किसान हैं। शनिवार सुबह योगेश अपनी दुल्हन को लेकर जाएंगे तब तक हेलीकॉप्टर पुलिस की निगरानी में यहीं खड़ा रहेगा। हेलीकॉप्टर ढाई लाख रुपये में किराए पर लेने की चर्चाएं हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें