झबरेड़ा। नगर पंचायत झबरेड़ा के अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत के नेतृत्व में झबरेड़ा नगर में अतिक्रमण हटवाने के लिए बुधवार को अभियान शुरू किया। कुछ दुकानदारों ने बाजार में सड़क तक दुकानों का सामान रखकर व कुछ ने दुकानों के सामने फलों की रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही थीं। ऐसे दुकानदारों से टीम ने 3500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही नगर पंचायत की टीम ने इन दुकानदारों को आगे से अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। झबरेड़ा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि नगर की सूरत बदलने वाले लोगों के खिलाफ कारवाई जारी रहेगी। नगर को साफ सुथरा रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए। कूड़े को कूड़ेदान में ही डालना चाहिए। इस दौरान जुलफांन अली, तरुण कुमार व ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।