IIइंसाफ मिलने की टूटती जा रही उम्मीद, पुलिस जांच चलने का दे रही दिलासा
I
I I
I19 नवंबर की रात गोली लगने से हुई थी मौत, आज तक नहीं हो पाया खुलासा
I
I
I
Iसंदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत के मामले के खुलासे के लिए परिजन थाने और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उन्हें इंसाफ मिलने की बजाए जांच जारी होने का दिलासा दिया जा रहा है। ऐसे में मृतक के परिजनों की इंसाफ मिलने की उम्मीद टूटती जा रही है।
I
I
I
Iपिरान कलियर के मुकर्रबपुर निवासी अफजाल 19 नवंबर की देर रात अपने कमरे में सोया था। इस बीच पत्नी ने गोली लगने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो अफजाल खून से लथपथ बेड पर पड़ा था। बेड के पास एक तमंचा भी पड़ा था। सूचना पर थाना पुलिस और पुलिस अधिकारी समेत फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस उस समय दावा कर रही थी कि जल्द ही युवक की मौत के राज से पर्दा उठाया जाएगा। लेकिन एक माह होने के बाद भी पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। परिजन पुलिस के चक्कर काट रहे हैं और मौत की गुत्थी सुलझाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उन्हें जांच के नाम पर और कुछ नहीं मिल रहा है।
I
I
I
I
I
Iयुवक की मौत के मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। ताकि सच्चाई का पता चल सके। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।- प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपीI