फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दिनभर हुई झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकुंभरी एनक्लेव के प्रवेश द्वार पर पेड़ गिरने से कालोनी के लोगों की आवाजाही हुई बंद
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह और फिर दिनभर बारिश होने से सड़कों से लेकर गलियों तक पानी भर गया है। इससे राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं शाकुंभरी एनक्लेव के द्वार पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से कालोनी में आवाजाही प्रभावित हुई।

क्षेत्र में दो दिन से हो रही लगातार बारिश से क्षेत्र में गलियों से लेकर सड़कों तक जलभराव हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत शहर की कृष्णानगर और पनियाला रोड, शिवपूरम, पश्चिमी अंबर तालाब, सती मोहल्ला, ग्राीनपार्क कॉलोनी आदि क्षेत्र में हुई। यहां गलियों में पानी भर गया। ऐसे में लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी दिक्कत हुई। कई जगह कीचड़ हो गया। ऐसे में लोगों को आवाजाही में भी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन




शनिवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश के चलते यातायात पर भी बुरा असर बड़ा। दिन में बाजार खुला जरूर लेकिन दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। वहीं शाकुंभरी एनक्लेव के गेट पर पेड़ गिरने से लोगों की कॉलोनी से आवाजाही बंद हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने पेड़ हटाया। उधर, देहात क्षेत्र में भी दिनभर बारिश के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


बारिश से मौसम हुआ सुहावना

शनिवार को दिनभर बारिश से जहां लोगों की मुसीबतें बढ़ी, वहीं दूसरी ओर दिनभर बारिश से मौसम सुहावना बना रहा। ऐसे में कई दिन से उमसभरी गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के चलते शहर का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 23.5 डिग्री दर्ज किया गया।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें