महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की ने सुप्रीम कोर्ट के उस निर्णय का स्वागत किया है जिसमें राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के साथ ही उनकी सदस्यता बहाल करने को कहा गया है। राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर सिविल लाइंस स्थित चंद्रशेखर चौक पर पहुंचकर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र शर्मा व संचालन एडवोकेट संजय शर्मा ने किया। पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने से कांग्रेस संसद में जनता के मुद्दे मजबूती से उठाएगी। राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी ने कहा कि यह निर्णय इस बात का प्रमाण है कि भारत में संविधान ही सर्वोच्च है। इस मौके पर महामंत्री सचिन गुप्ता, डाॅ. श्याम सिंह नाग्यान, डाॅ. राकेश गौड़, पंकज सिंघल, गोपाल नारसन, हेमेंद्र चौधरी, जगदेव शेखो, सुशील कश्यप, भूषण त्यागी, एमएन सक्सेना, नीरज सैनी, लवी त्यागी आदि मौजूद रहे।